{"_id":"6ab82458c47aba08530b7df0","slug":"11000-volt-wire-burns-through-due-to-friction-falls-onto-the-road-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-185915-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रगड़ से जला 11 हजार वोल्ट का तार, सड़क पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रगड़ से जला 11 हजार वोल्ट का तार, सड़क पर गिरा
Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
- बेलभरिया में बारिश के दौरान हुआ हादसा, आपूर्ति ठप, बाल-बाल बचे राहगीर
चिउटहां। विकासखंड सिसवा के बेलभरिया गांव में शनिवार को सहदौन के पेड़ की टहनियों की रगड़ से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार जलकर गल गया और सड़क पर जा गिरा। बारिश के बीच तार गिरने से कुछ देर अफरा-तफरी मची रही। संयोग से उस वक्त रास्ते से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव के ट्रांसफाॅर्मर तक 33 हजार वोल्ट की लाइन गई है। रास्ते में लगे सहदौन के पेड़ों की डालियां अक्सर तारों से सटती रहती हैं। शनिवार को रगड़ के चलते लाइन में आग लगी और तार टूटकर नीचे गिर गया। इसके बाद गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण पप्पू भारती, लहरी गोंड, कैलाश यादव, प्रद्युम्न दुबे, हरिकेश यादव, मुस्ताक अली और मजनू अली ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। उनका कहना है कि बिजली न होने से भोजन बनाने, बच्चों की पढ़ाई और दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
अवर अभियंता कामतानाथ ने बताया कि लाइन के रास्ते में पेड़ होने के कारण उनकी कटाई में दिक्कत आ रही है। जल्द पेड़ों की छंटाई कराकर मार्ग साफ कराया जाएगा और बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।