फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies due to electrocution

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Tue, 11 Jul 2023 07:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 07:42 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के औराटार गांव मंगलवार शाम करीब चार बजे करंट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। जिसे परिजनो ने ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक की स्वास्थ जांच कर मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक औराटार गांव सर्वेश पटेल (32) कुछ लोगों के साथ लोहे का शटर लगा रहे थे। इसी बीच शटर में अचानक करंट आ गया। शटर पकड़े हुए कुछ लोग तो शटर को छोड़ भागने में सफल रहे, लेकिन सर्वेश करंट उतरे लोहे की शटर के नीचे दब गया। जिससे युवक सर्वेश की मौत हो गई। मृत युवक के दो मासूम बच्चे और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। रोजी रोटी के सिलसिले में मृत युवक के पिता भूपति पटेल सऊदी अरब में है। जबकि छोटा भाई जयहिंद मद्रास में है। निचलौल थाना प्रभारी आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed