फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies due to electric shock, another injured

करंट के झटके से युवक की मौत, दूसरा घायल

Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric shock, another injured
बलजीत पासवान की फाइल फोटो । - फोटो : MAHARAJGANJ
करंट के झटके से युवक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजुम में देर रात घटी घटना
पनियरा/मुजुरी(महराजगंज)। ग्राम पंचायत रजौड़ा पंजुम में शुक्रवार देर रात करंट लगने से युवक की मौत हो गई।
ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम सभा रजौड़ा पंजुम निवासी बलजीत (21) व समीर शुक्रवार रात 11 बजे खेत में मोटर से चल रहा पानी देखने गए थे। इस दौरान कटे हुए केबल से दोनों के पैर सट गए। हादसे में बलजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि समीर गंभीर रूप से झुलस गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। समीर को पीएचसी पनियरा भेजवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर समीर को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

विद्युत वितरण खंड पनियरा एसडीओ मोहम्मद शाहिद का कहना है कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की मां अंजनी देवी ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed