फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth dies after coming into contact with electrified barbed wire while irrigating.

Maharajganj News: सिंचाई के दौरान कंटीले तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Mon, 06 Jul 2026 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after coming into contact with electrified barbed wire while irrigating.
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगरनाथपुर टोला का मामला
विज्ञापन

मछली पालन के लिए बनाई गई पोखरी के चारों ओर लगाया गया था कंटीला तार
सोनौली। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के भारिया गांव में रविवार की सुबह बिजली प्रवाहित कंटीले तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश साहनी (26) पुत्र विक्रम साहनी, निवासी ग्राम खरहरवा, थाना कोल्हुई के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, प्रकाश शनिवार को धान की रोपाई के लिए बहन के घर आया था। रविवार सुबह करीब पांच बजे वह अपने भांजे के साथ खेत में पानी चलाने गया। इसी दौरान प्रकाश साहनी बिजलीयुक्त कंटीले तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रकाश के भाई महेंद्र साहनी ने सोनौली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जगरनाथपुर टोला, भारिया निवासी एक व्यक्ति ने मछली पालन के लिए पोखरी का निर्माण कराया था। पोखरी की सुरक्षा के लिए चारों ओर कंटीले तार लगाए गए थे। आरोप है कि उन तारों में अवैध रूप से बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था। इसी कंटीले तार के संपर्क में आने से प्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश साहनी की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बहन के ससुराल में रहकर करता था खेती
प्रकाश साहनी कोल्हुई क्षेत्र का निवासी था और बहन के ससुराल में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। परिवार के भरण-पोषण के लिए उसने ठूठीबारी में ऑटो पार्ट्स की एक छोटी दुकान खोली थी। प्रकाश अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पति की असामयिक मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई महेंद्र ने बताया कि प्रकाश के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा छह वर्ष, दूसरा चार वर्ष और सबसे छोटा बच्चा मात्र एक वर्ष का है। उन्होंने बताया कि धान की रोपाई के दौरान प्रकाश अचानक करंट की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed