{"_id":"64837bec926b0b3503066c34","slug":"youth-died-due-to-drowning-maharajganj-news-c-7-1-200305-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
Sat, 10 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
गांव के बच्चों को नहाते देख नहर में कूद गए थे जमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम सभा भागाटार स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे के एक घंटे बाद ग्राम सभा स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास नहर में शव को देखकर ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे निकाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंरी सिंदुरिया थाने की पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भागाटार निवासी 45 वर्षीय जमाल अहमद शुक्रवार की दोपहर में घर से दाढ़ी बनवाने की बात कहकर निकले थे। देवरिया शाखा के नारायणी नहर स्थित भागाटार पुल पर गांव के बच्चों को नहर में नहाते हुए देखकर जमाल ने नहर में ज्यों छलांग लगाई वह डूबने लगे। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की खोजबीन शुरू की।
करीब एक घंटे के बाद ग्राम सभा स्थित दक्षिण तरफ आधा किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के पास जमाल अहमद का शव मिला। इसके बावजूद परिजन जमाल को सीएचसी मिठौरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जमाल तीन भाइयों नेहाल और अख्तर में सबसे बड़े थे। जमाल की मौत से पत्नी मरियम सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी मिठौरा ब्रह्म कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।