फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth commits suicide by consuming poison due to family dispute

Maharajganj News: पारिवारिक कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान

Wed, 21 Aug 2024 04:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 21 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by consuming poison due to family dispute
निचलौल। क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव में मंगलवार रात करीब नौ बजे एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर जहर खा लिया। कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने युवक की स्वास्थ्य जांच कर मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बजहा उर्फ अहिरौली निवासी दुर्विजय शर्मा (25) के पिता बिकाऊ शर्मा की करीब तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। मां सलहंती देवी की उम्र ढल चुकी है। दुर्विजय माता पिता का इकलौता बेटा था। दुर्विजय की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। वह गांव में मजदूरी कर पत्नी साधना और दो बेटे हैप्पी आठ और जैकी व एक बेटी अनुष्का पांच वर्ष के साथ ही मां सलहंती देवी का भी देखरेख करता था।
विज्ञापन

आर्थिक स्थित को लेकर दुर्विजय का पत्नी से अक्सर विवाद भी होता रहता था। जिसे लेकर वह काफी परेशान रहता था। इसी बीच मंगलवार शाम को भी दुर्विजय का पत्नी साधना से विवाद हो गया, जिससे नाराज दुर्विजय ने जहर खाकर जान दे दी। दुर्विजय की मौत के बाद छोटे बच्चे सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की पत्नी से विवाद होने के चलते युवक दुर्विजय ने जहर खाकर जान दे दी है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed