{"_id":"65f9e97b3324a08dc305a034","slug":"youth-burnt-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118265-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से युवक झुलसा
Wed, 20 Mar 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के हरगावा गांव में मंगलवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। जिसे लोगों की मदद से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हरगावा गांव में दीनदयाल के निर्माणधीन मकान की छत का ढलाई कार्य हो रहा था। इसी बीच कुंआरीसती गांव निवासी सुग्रीव गौड़ (35) निर्माणधीन मकान के बगल से होकर गुजरी हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसके चलते वह गंभीर रुप से झुलस गए। घटना के बाद से कार्य कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वही घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद