फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth beaten black and blue; chaos ensues.

Maharajganj News: युवक को पीटकर किया लहूलुहान, मची अफरा-तफरी

Tue, 14 Jul 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten black and blue; chaos ensues.
नौतनवा। कस्बे के बिस्मिल नगर वार्ड में सोमवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कुछ युवकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक युवकों के एक गुट ने दूसरे युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित आशीष गुप्ता निवासी बिस्मिल नगर के भाई मनीष गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर दोषी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मनीष गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि सोमवार की शाम वार्ड के ही दो युवक आए और उनके भाई आशीष गुप्ता को गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटकर सिर फोड़ दिया। लहूलुहान होने के बाद उक्त दोनों युवक धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed