फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested with stolen bike, sent to jail

Maharajganj News: चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with stolen bike, sent to jail
रविवार को चोरी हुई थी बाइक, चौबीस घंटे के अंदर हुआ चोरी की घटना का खुलासा
विज्ञापन

भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर में रविवार की रात गश्त के दौरान भिटौली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता से चौबीस घंटे के अंदर बाइक चोरी की घटना का खुलासा हो गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात भिटौली पुलिस पिपरा खादर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर पूछताछ की तो वह न तो संतोषजनक जवाब दे सका और न ही बाइक का कोई वैध कागजात प्रस्तुत कर पाया। संदेह के आधार पर पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने लाई। कड़ाई से पूछताछ करने पर बाइक चोरी की निकली। बाइक चोरी के आरोप में धरा गया मनीष वर्मा नामक युवक पनियरा थाना क्षेत्र के उसका गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के झरवलिया गांव निवासी विनय रविवार को अपनी रिश्तेदारी में बिशनपुरा आए हुए थे। वहीं से चोर उनकी बाइक चुरा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद जब बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने मामले की सूचना थाने पर दी थी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में युवक को गिरफ्तार करके न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed