फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth arrested with brown sugar

Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 07 Jan 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with brown sugar
सोनौली। नेपाल सीमा पर सोनौली बॉर्डर से सटे बेलहिया कस्बे से एक युवक को नारकोटिक्स विभाग भैरहवा और बेलहिया पुलिस की संयुक्त टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवक के बताए गए पते पर छापेमारी कर करीब टीम ने 55 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।
विज्ञापन

डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि सोमवार की देर रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा और जिला पुलिस कार्यालय रूपन्देही की संयुक्त पुलिस टीम ने रूपन्देही जिले के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 के निवासी दीपेंद्र चाई (24) को हिरासत में लिया। युवक संदिग्ध रूप से सिद्धार्थनगर नगरपालिका, वार्ड संख्या 1, बेलहिया में घूम रहा था। पूछताछ में पता चला कि उसने रूपन्देही जिले के मायादेवी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 स्थित अपने घर के कमरे में ब्राउन शुगर नामक मादक पदार्थ छिपा रखा है। दीपेंद्र चाई के घर की तलाशी के दौरान 55 ग्राम ब्राउन शुगर और एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed