फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Youth appreciated Career Pathway Scheme, called promotion of AI positive

Maharajganj News: युवाओं ने कॅरिअर पाथवे स्कीम को सराहा, एआई को बढ़ावा देने को बताया सकारात्मक

Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Youth appreciated Career Pathway Scheme, called promotion of AI positive
पीजी कालेज में बजट पर चर्चा करते युवा। 
संवाद के दौरान युवाओं ने सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया
विज्ञापन

युवाओं ने बजट को दूरदर्शी और यथार्थवादी बताते हुए इसकी सराहना की
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज सभागार में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होने के बाद सोमवार को बीए प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के युवाओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कीं। बजट में युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर विशेष जोर दिया गया है। साथ बजट के कई अन्य पहलुओं पर त्र-छात्राओं अपने विचार साझा किए।
डॉ. शांति शरण मिश्रा ने बजट को युवा-केंद्रित बताया। उन्होंने कहा कि एआई क्षेत्र में विशेष बढ़ावा और ''''भारत-विस्तार'''' कार्यक्रम की शुरुआत किसानों के साथ-साथ युवाओं के लिए डिजिटल निर्णय लेने में मददगार साबित होगी। अभिषेक भारती ने कॅरिअर पाथवे स्कीम की सराहना की, यह युवाओं को स्पष्ट रोजगार दिशा प्रदान करेगी। कृति और इशिता ने एवीजीसी (एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स) सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत पर प्रकाश डाला। उन्होंने एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना को क्रांतिकारी कदम माना। यह लैब 15,000 मिडिल स्कूलों और 500 कॉलेजों में फैलेंगीं।
विज्ञापन

अंगिरा और नितिन ने पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना को क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने वाला बताया। दीपचंद और विजय कुमार ने स्वास्थ्य क्षेत्र की योजनाओं की प्रशंसा की। बजट में पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार करने, 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देने और रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया जैसे क्षेत्रों पर फोकस से युवाओं को मेडिकल फील्ड में अवसर मिलेंगे। संस्थानों के अपग्रेड से गुणवत्ता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमिला और अमरनाथ ने लड़कियों के लिए 800 जिलों में हॉस्टल निर्माण को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। हर जिले में एक हॉस्टल से ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों की लड़कियां उच्च शिक्षा तक पहुंच सकेंगी। युवाओं ने पर्यटन क्षेत्र में 20 प्रसिद्ध स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल विकास, खेलो इंडिया मिशन की स्थापना, नए प्रशिक्षण केंद्रों और हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर तथा अराक्कू घाटी में माउंटेन ट्रेल्स के प्रस्ताव को सराहा। नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड से पर्यटन को डिजिटल बूस्ट मिलेगा।

कुल मिलाकर, युवाओं ने बजट को दूरदर्शी और यथार्थवादी बताया। यह बजट एआई, क्रिएटिव सेक्टर, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन में रोजगार के नए द्वार खोलेगा। महराजगंज के युवा इसे विकसित भारत के लिए मजबूत आधार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed