{"_id":"69430f3438f0ac2200082de2","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-166917-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कसमरिया-बागापार रोड स्थित बाल्मीकि नगर चौराहा पर मंगलवार की रात लगभग दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दिलीप मिश्र (45) निवासी मुजहना बुजुर्ग मंगलवार को अपने साढ़ू के यहां थाना कोतवाली ग्राम सिसवनिया में ब्रह्मभोज में गए थे। बाइक से घर वापस आते समय कसमरिया के बाल्मीकि नगर चौराहे पर सिंदुरिया की तरफ से जा रहे अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद वह वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दिलीप तीन भाइयों में बीच के थे। उनके दोनों भाई धर्मेंद्र और संदीप सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चों में एक बेटा आठ वर्ष और बेटी छह वर्ष की है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार शव को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद