Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young Woman Dies After Bike-Auto Collision Three Others Seriously Injured

महराजगंज: बाइक और ऑटो की भिड़ंत में घायल युवती की मौत, तीन लोग गंभीर

Fri, 06 Nov 2026 03:49 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 06 Nov 2026 03:49 PM IST
सार

हादसे में गिरगीटिया निवासी हेमंत पुत्र सुदामा के सिर और कंधे में भी गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मंदीप, सावित्री और हेमंत को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इनमें गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय सावित्री ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Young Woman Dies After Bike-Auto Collision Three Others Seriously Injured
18 वर्षीय सावित्री ने मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा-मुजुरी मार्ग पर करमहिया तिराहे के पास गुरुवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही 18 वर्षीय सावित्री ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

अकटहवा डोमरा निवासी मंदीप निषाद अपने भाई अमित और बहन सावित्री के साथ बाइक से श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरा अन्हया से घर लौट रहे थे। वे करमहिया तिराहे पर पहुंचे ही थे कि मुजुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में सावित्री, मंदीप और अमित घायल हो गए। सावित्री को अंदरूनी चोटें आईं, जबकि मंदीप का दाहिना पैर टूट गया।

विज्ञापन

इसी हादसे में गिरगीटिया निवासी हेमंत पुत्र सुदामा के सिर और कंधे में भी गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मंदीप, सावित्री और हेमंत को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने सावित्री को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed