फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man wanted to go to Sri Lanka, may have links with international drug mafia

Maharajganj News: श्रीलंका जाना चाहता था युवक, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से हो सकता है संबंध

Fri, 18 Oct 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Young man wanted to go to Sri Lanka, may have links with international drug mafia
महराजगंज। भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर पकड़ा गया श्रीलंका का युवक नेपाल काठमांडों में रत्न का कारोबार करता था। वह श्रीलंका के ढाका में 10 दिनों के कार एक्सपो कार्यक्रम में जाने के लिए सोनौली पहुंचा और पैदल ही नेपाल से आव्रजन कार्यालय पहुंचा। पासपोर्ट की जांच के दौरान अधिकारियों को शक हुआ और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से संबंध हो सकता है।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वह गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली और फिर ढाका जाने की योजना में था। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में युवक ने बताया कि 1978 में वह तमिलनाडु में पैदा हुआ था। उसके पिता भारतीय थे और मां श्रीलंका की निवासी थी। 1982 में माता-पिता मुझे लेकर श्रीलंका चले गए। कुछ वर्षों बाद एक सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

फिर 2009 में भारत आया। बिहार के गया से उसने नागरिकता बनवाई और वहीं रहने लगा। इस दौरान रोजगार की तलाश में नेपाल पहुंचा और अंगूठी के रत्न बेचने लगा। कैसीनों की लत लगी और कैसीनों आने-जाने के दौरान कैसिनो में काम करने वाली एक युवती से प्यार हो गया। 2023 में उससे शादी कर नेपाल में ही रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टूरिस्ट वीजा के लिए किया था आवेदन

श्रीलंकन पासपोर्ट संख्या-N9976516 से भारतीय टूरिस्ट वीजा के लिए भारतीय एम्बेसी में आवेदन किया था जिसका विवरण आईवीएफ आरटी में संरक्षित है, जिसमें युवक ने अपना नाम दिलीप संपत राजाप्पा जन्मतिथि 10 मई 1978 श्रीलंका पासपोर्ट पर अंकित है। उसके पास से कूटरचित तरीके से बनवाए गए भारतीय पासपोर्ट वोटर कार्ड भी बरामद हुआ, जिसमें नाम संपत दिलीप जन्मतिथि 05-06-1978 राष्ट्रीयता भारतीय, पासपोर्ट संख्या Z7549287, DOI-26.12.2023, DOE-25 दिसंबर-2033, पता ग्रामपोस्ट-छौराही, वार्ड नं- 06, थाना-गोरौल, वैशाली बिहार पाया गया। इमीग्रेशन प्रक्रिया के तहत प्राप्त पासपोर्ट क्रमांक- Z7549287 (जारी करने की तिथि 26 दिसंबर-2023, समाप्ति की तिथि 26 दिसंबर 2033) के यूसीएफ की जांच करने पर यात्री संदेहास्पद लगा। कड़ाई से पूछ-ताछ की गई और आगे की जांच में उसके मोबाइल से मलेशियन ई-वीजा के लिए किए गए आवेदन की एक प्रति प्राप्त हुई। इसमें उक्त यात्री ने अपनी नागरिकता विवरण में श्रीलंका अंकित किया है। यात्री दस्तावेज में श्रीलंकन पासपोर्ट No-N9976516) जारी करने की तिथि दिनांक 02 नवंबर 2022, समाप्ति की तिथि 02 नवंबर 2032 अंकित है। युवक श्रीलंका पासपोर्ट पर भारतीय टूरिस्ट बीजा का आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed