महराजगंज: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे युवक ने पंखे से लटकर दी जान, लोन के तगादे से था परेशान
बैंक कर्ज न चुकाने के बाद बैंककर्मी वहां भी मोहम्मद हुसैन को फोन कर लोन का पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। यह बात को सुनकर तनवीर खान परेशान रहता था और बुधवार को कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में घुघली क्षेत्र के मटकोपा गांव का रहने वाला एक युवक बुधवार को कोटा में पंखे से लटकर जान दे दी। बेटे के शव को लेकर राजस्थान के कोटा से उसके पिता बृहस्पतिवार दोपहर गांव पहुंचे। बेटे के शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के अनुसार, कोरोना काल के बाद मृतक तनवीर खान (19) अपने पिता मोहम्मद हुसैन व अपनी बहन ताहिदा खान (16) के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी करता था। बुधवार को कमरे में पंखे से लटकर जान दे दी।
पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया कि कोरोना काल के बाद अपने दो बच्चों के साथ कोटा में कोचिंग सेंटर चला रहा था। पहले गांव में ही सरसों के तेल की फैक्टरी खोला था जिसके लिए बैंक से कर्ज लिया था। कोरोना काल में फैक्टरी बंद हो गई। जिसके बाद बैंक की कलेक्शन टीम घर आकर पैसे देने की बात करने लगे। जिसके बाद अपने दो बच्चों मृतक तनवीर खान और ताहिदा खान को लेकर कोटा चला गया और वही पर उमंग एकेडमी में पढ़ाने लगे। वहीं पर तनवीर खान नीट की तैयारी भी कर रहा था ।
इसे भी पढ़ें: अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने वाली किशोरी बेनकाब
बैंक के तगादे की बात सुनकर उदास रहता था तनवीर
बैंक कर्ज न चुकाने के बाद बैंककर्मी वहां भी मोहम्मद हुसैन को फोन कर लोन का पैसा जमा करने के लिए दबाव बनाने लगे। यह बात को सुनकर तनवीर खान परेशान रहता था और बुधवार को कमरे में लगे पंखे से लटकर जान दे दी।
तनवीर के पिता मोहम्मद हुसैन ने बताया की बुधवार को कोचिंग पढ़ाने चला गया। कमरे पर बेटी और बेटा थे। बेटी से तनवीर ने कपड़े चेंज करने की बात को लेकर कमरा बंद कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर लिया।
इसे भी पढ़ें: बुजुर्ग सास ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- बहू मारपीट कर कमरे में कर दी है बंद, मुझे बचा लो बाबू