{"_id":"65155e8104b340f806090f14","slug":"daughter-in-law-locked-elderly-mother-in-law-in-room-at-maharajganj-2023-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: बुजुर्ग सास ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- बहू मारपीट कर कमरे में कर दी है बंद, मुझे बचा लो बाबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: बुजुर्ग सास ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- बहू मारपीट कर कमरे में कर दी है बंद, मुझे बचा लो बाबू
Thu, 28 Sep 2023 04:44 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 28 Sep 2023 04:44 PM IST
सार
पीड़ित महिला ने बताया कि मनबढ़ बहू बेटे बराबर मुझे मारपीट रहे हैं। आरोपी बहू व बेटे को कोतवाली पुलिस थाने ले जाने के प्रयास में रही, लेकिन उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बहू मुझे मारपीट कर कमरे में बंद कर दी, मुझे बचा लो बाबू। महराजगंज जिले में ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव में गृह कलह को लेकर बहू और सास में विवाद हुआ। बहू ने सास को मारपीट कर घर के कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित सास शाहजहां ने किसी तरह पड़ोसी के मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना दी। बताया की बहू बेटे मुझे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिए हैं। पुलिस ने महिला को दरवाजा का ताला खोल कर मुक्त करवाया।
विज्ञापन
पीड़ित सास शाहजहां (65) ने बताया कि 26 अगस्त को घर में गृह कलह की शुरुआत हुई थी। जिसमें घर में बटवारे को लेकर बहू तजारून निशा व बेटे नबी रसूल उर्फ मोनू ने मुझे मारापीटा। जिसपर मैं शिकायत पत्र कोतवाली पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एम्स में भी मरीज माफिया: उपकरण के लिए दिया दलाल का नंबर, फिर भी नहीं किया ऑपरेशन
आरोप है कि मनबढ़ बहू बेटे बराबर मुझे मारपीट रहे हैं। आरोपी बहू व बेटे को कोतवाली पुलिस थाने ले जाने के प्रयास में रही, लेकिन उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर बहू बेटे पर मारपीट का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर बहू बेटे पर मारपीट का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।