{"_id":"651487f8b75100cb380360b6","slug":"teenager-who-faked-her-death-exposed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-6628-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने वाली किशोरी बेनकाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने वाली किशोरी बेनकाब
विज्ञापन
विवेचना में हटेगा पहले प्रेमी व उसके माता पिता पर दर्ज केस, किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया तो दूसरे प्रेमी से पूछताछ की जा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अपनी मौत की झूठी कहानी गढ़ने वाले किशोरी अब बेनकाब हो चुकी है। पहले प्रेमी को फंसाने के चक्कर में दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। पुलिस ने काॅल डिटेल खंगाली तो सच्चाई सामने आ गई। बुधवार को किशोरी व उसके प्रेमी को पकड़े जाने की बात पुलिस ने बताई। पुलिस ने किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया और प्रेमी से पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ केस दर्ज होगा। विवेचना में पहले वाले प्रेमी और उसके माता-पिता से केस हटेगा।
पुलिस के अनुसार के अनुसार, किशोरी इंटर का छात्रा है। उसके पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि मेरी बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा कर धोखा दिया है। जिससे आहत होकर वह बरवाविद्यापति गांव के नहर के पास अपना बैग व दुपट्टा रखकर आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू हुई। पुलिस की चार टीमें कोतवाली पुलिस, सर्विलांस, एसओजी, स्वाट पुलिस की टीमें लगी थीं। सभी टीमों के संयुक्त प्रयास में यह तथ्य सामने आया कि युवती ने आत्महत्या नहीं की है। जांच के दौरान पुलिस को युवती के घर से युवती का मोबाइल फोन मिला। इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर मोबाइल के कॉल डिटेल की मैनुअली व सर्विलांस सेल ने जांच की तो एक अन्य युवक के बारे में पता चला। उस युवक की तलाश की गई तो दोनों एक साथ श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के मैरिज हाल के पास मिले, यहीं से दोनों को बरामद किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
घर से ही सुसाइड नोट लिखकर लाई थी किशोरी
-- किशोरी ने अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची थी। पहले प्रेमी से वह नाराज हो गई थी। इस वजह से उसे छोड़कर अन्य युवक से बात करने लगी थी। दूसरे प्रेमी से बात करके दोनों ने सुबह शिकारपुर चौराहे पर मिले। किशोरी अपने घर से ही दो सुसाइड नोट लिखकर लाई थी। सुबह शिकारपुर चौराहे पर युवक से मिली और वहीं से अपना लिखा हुआ सुसाइड नोट बैग व अन्य समान युवक के हाथों पूर्व में प्लान के अनुसार साजिश के तहत नहर के पास रखवा दी। जिससे पुलिस व अन्य लोग भ्रमित होकर उसे मृत मान लें। दोनों ने मैरिज हाॅल में कमरा लेने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किशोरी व युवक को पकड़ लिया गया है। युवक से पूछताछ के बाद केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। किशोरी को किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया है। किशोरी ने षड़यंत्र रचकर अपने मृत होने की झूठी कहानी गढ़ी थी। उसे सकुशल बरामद कर लिया गया है।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --