फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man climbed a high tension electric pole in Maharajganj

Video: हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ा युवक... ऐसा मंजर देखकर मचा हड़कंप; पुलिस समझाने में जुटी

Fri, 26 Sep 2025 10:13 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 26 Sep 2025 10:13 AM IST
सार

गांव वालों के बीच चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी तक युवक के पोल पर चढ़ने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Young man climbed a high tension electric pole in Maharajganj
हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घुघली थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में शुक्रवार सुबह एक अजीबोगरीब घटना ने सभी का ध्यान खींचा। गांव के पश्चिमी छोर पर स्थित हाईटेंशन बिजली के पोल पर एक युवक चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:30 बजे युवक ने अपनी साइकिल को किनारे खड़ा किया और पोल पर चढ़ना शुरू कर दिया। एक ग्रामीण ने उसे देखा और तुरंत गांव वालों को सूचित किया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घुघली थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है और पोल पर ही बैठा हुआ है। पुलिस लगातार उससे बातचीत कर रही है, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। थाना अध्यक्ष कुंवर गौरव ने बताया कि युवक से संवाद स्थापित करने और उसके इस कदम के कारणों को समझने की कोशिश की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों के बीच चर्चा है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, लेकिन अभी तक युवक के पोल पर चढ़ने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और स्थानीय लोग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है, और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल होगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed