फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Young man beaten to death after bike collides with bicycle

Maharajganj News: साइकिल से बाइक टकराने पर पीटकर युवक को मार डाला

Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 28 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death after bike collides with bicycle
मृतक असलम
महराजगंज/मिठौरा। घुघली थाना क्षेत्र के परसा गिहदी गांव में रविवार की रात टेंट में काम करने वाले इलेक्ट्रीशियन की बाइक एक व्यक्ति की साइकिल से टकरा गई। इससे आक्रोशित होकर साइकिल सवार व उसके दो बेटों ने मिलकर इलेक्ट्रीशियन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। शव को दूसरे गांव में पुआल के ढेर में छिपाकर चले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी हुई तो सभी सन्न रह गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी सलमान उर्फ गोलू 21 का शव घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बल्लो के पूरब पोखरे के पास सामुदायिक शौचालय के बगल में रखे पुआल में मिला। सलमान उर्फ गोलू इलेक्ट्रीशियन था, जो ग्राम सभा में टेंट हाउस में काम करता था। रविवार शाम को सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा खुर्द में बर्थ डे पार्टी में गया था। वायर कम होने के कारण वह घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा गिदही में वायर लेने चला गया। वापस आते समय रास्ते में विश्राम गौतम की साइकिल से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह आक्रोशित हो उठा और उसकी पिटाई करने लगा। इस बीच विश्राम के बेटे भी आ गए और उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। शव को बल्लों गांव के पास सामुदायिक शौचालय के बगल में पुआल के ढेर में छिपाकर चले गए। सलमान की अचानक मौत होने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सलमान दो भाइयों वारिस अली और दो बहनों मोमिना और अमीना में सबसे बड़ा था। सलमान की दो वर्षीय पुत्री साहिमा है। सलमान की मौत से पिता अलहम, माता लतीफून का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अलहम की तहरीर पर आरोपी विश्राम व उसके दो बेटे दीपक और अनुराग के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था सलमान
नरायनपुर निवासी सलमान उर्फ गोलू के पिता अलहम ने बताया कि हम लोग खेत में काम करने जा रहे थे, तभी सलमान रविवार को दिन में खाना खाकर निकला तो उसने बताया कि उसे काम पर जाना है। रात के नौ बजे पिता अलहम ने फोन किया तो सलमान का मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसके बाद से घर वालों ने सलमान की खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह साढ़े सात बजे बल्लों के ग्राम प्रधान सतीश पासवान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजीत ने फोन कर घर वालों को सलमान की मौत की सूचना दी।

---------------------------
शादी के बाद छोड़कर चली गई थी पत्नी
सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर निवासी सलमान उर्फ गोलू से चार वर्ष पूर्व नेपाल की रहने वाली महिला से प्रेम संबंध हो गया था। बाद में दोनों ने शादी कर ली। महिला आर्केस्ट्रा में काम करता थी। उससे दो वर्षीय पुत्री साहिमा है। शादी के एक वर्ष बाद छह माह की नवजात पुत्री साहिमा को छोड़कर उसकी पत्नी चली गई। उसके बाद से सलमान अकेला ही रहता था।
-----------------------
घर के सात सदस्यों का भरण-पोषण करता सलमान

सलमान इंटर तक पढ़ाई करने के बाद गांव में रहकर इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। घर के सभी छह सदस्यों के भरण पोषण की जिम्मेदारी सलमान के कंधे पर ही थी। मिलनसार प्रवृत्ति का होने के कारण गांव के लोगों में लोकप्रिय था। गांव में किसी भी व्यक्ति का बिजली संबंधी समस्या आने पर तत्काल वह समस्या का समाधान कर देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed