{"_id":"6afb6af2c7e968e67f0088fe","slug":"the-target-is-to-complete-the-construction-work-within-this-financial-year-maharajganj-news-c-206-1-go11002-189383-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जर्जर पुलिया से निजात, 11.88 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जर्जर पुलिया से निजात, 11.88 करोड़ की टेंडर प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर पुलों की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। शासन ने नौ जर्जर पुलों की जगह नए सेतु बनाने के लिए 11.88 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
सबसे महंगा पुल बगहवां बाबा स्थान, मौन नाला पर 3.92 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। वहीं सबसे कम लागत चटिया-करजहा मार्ग पर बनने वाले पुल के लिए 41.32 लाख रुपये स्वीकृत है। अन्य पुलों में रामगढ़वा-भरगाई टोला झरही नाला पर 1.53 करोड़, परतावल-पुरैना पर जर्जर पुल की जगह 1.53 करोड़ और सीएसएनटीएन स्थित जर्जर पुल की जगह 1.56 करोड़ रुपये से नई पुलिया बनेगी।
परासखाड़-लेजार महदेवा मार्ग पर 92.34 लाख, सोहगीबरवा-बभनवां टोला मार्ग पर 97.10 लाख, सोहगीबरवा संपर्क मार्ग पर 46.48 लाख, चौपरिया-बांसपार मार्ग पर 57.42 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार मिश्रा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी जो चुकी है।