Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   All secondary schools must complete the syllabus by December.

Maharajganj News: यूपी बोर्ड 2027 में 82 दिन शेष, जनवरी में प्री-बोर्ड की तैयारी

Tue, 17 Nov 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
All secondary schools must complete the syllabus by December.
महराजगंज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2027 की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। अब बोर्ड परीक्षा में केवल 82 दिन शेष हैं। ऐसे में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दिसंबर में पाठ्यक्रम पूरा करने और जनवरी में प्री-बोर्ड की तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 278 माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें 1.17 लाख बच्चे नामांकित हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड से प्राप्त पत्र के क्रम में सभी प्रधानाचार्यों को जनवरी में प्री-बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार सभी माध्यमिक विद्यालयों को दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा कराना होगा, ताकि जनवरी में विद्यार्थियों को रिवीजन के लिए पूरा समय मिल सके।
विज्ञापन

शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार जनवरी में प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसी महीने इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान समेत अन्य विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएंगी। हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन और प्रयोगात्मक विषयों का आकलन किया जाएगा। इसका विस्तृत कार्यक्रम परिषद अलग से जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता का ग्राफ बढ़ाने के लिए परखेंगे तैयारी
राजकीय माध्यमिक स्कूल बरवां राजा प्रधानाध्यापक रामजी प्रसाद ने बताया कि बोर्ड ने निर्देश दिया है कि प्री-बोर्ड के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी परखी जाए। कमजोर विषय और कमजोर विद्यार्थियों को चिह्नित कर उन्हें अतिरिक्त तैयारी कराई जाए, ताकि बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आ सके।

मॉडल पेपर अपलोड
राजकीय माध्यमिक गौहरपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल कुमार ने बताया कि इस बार बोर्ड ने सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र भी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड कर अभ्यास कर सकते हैं। स्कूल में तीन घंटे 15 मिनट की निर्धारित अवधि में पूरा प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास कराया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों में प्रश्नपत्र के प्रारूप, अंक विभाजन और समय प्रबंधन की समझ विकसित होगी।


बोले अधिकारीपरिषद सचिव की तरफ से आए पत्र के अनुक्रम में सभी माध्यमिक स्कूलों को पत्र जारी किया गया है। उन्हें दिसंबर तक पाठ्यक्रम पूरा करने व रिवीजन के निर्देश दिए गए हैं।
- राम नगीना भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article