{"_id":"669060038034186b370dfe47","slug":"you-can-apply-for-inspire-award-scheme-till-15th-september-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-617345-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 12 Jul 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 12 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो गई है। विद्यार्थी 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें कक्षा छह से 10वीं तक के विद्यार्थियों को आवेदन करना है।
डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को निर्देश जारी करते हुए बच्चों के ऑनलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इंस्पायर अवाॅर्ड योजना की शुरुआत की गई है। उन्हाेंने बताया कि योजना का मूल उद्देश्य 10 से 15 साल आयु वर्ग के कक्षा छह से 10 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के बीच रचनात्मक व नवाचार सोच पैदा करना है।
इसके लिए सभी विद्यालयों में एक आइडियल बॉक्स लगाया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपने आइडिया बॉक्स में डाल सकेंगे। परीक्षण के बाद बेहतर आइडिया को अपलोड किया जाएगा। आवेदन ई-एमआईएएस वेब पोर्टल पर करना होगा। इंस्पायर मानक योजना विद्यार्थियों को विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में दस हजार रुपये उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
सभी विद्यालयों को पत्र जारी करते हुए विज्ञान शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों के पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही स्कूल के प्रधानाचार्यों के साथ इस संबंध में बैठक होगी।
-प्रदीप कुमार शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक