फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Writing of Ambedkar's photo in college

कॉलेज में आंबेडकर की फोटो न लगाने पर हंगामा

Fri, 12 Oct 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 12 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Writing of Ambedkar's photo in college
कॉलेज में आंबेडकर की फोटो न लगाने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की फोटो जवाहर लाल पीजी कॉलेज के नहीं लगाए जाने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। बाद में कॉलेज प्रशासन की ओर से छात्रों को समझा बुझाकर आंबेडकर फोटो को लगवाने का भरोसा दिया गया, इसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन


छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद गौतम ने कहा कि शासन की ओर से कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर  की फोटो लगवाने का आदेश दिया गया है। कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा, मंदीप पटेल, अभय पटेल, विकाश यादव, आदित्य यादव, सुनील कन्नौजिया आदि ने कुछ दिन पहले कॉलेज के जिम्मेदार लोगों से मिलकर सभी विभागों में डॉ. आंबेडकर की फोटो लगवाने की मांग की थी। इसके बावजूद कॉलेज के भूगोल विभाग में डॉ. आंबेडकर की फोटो नहीं लगवाई गई। छात्रों ने चेतावनी दी कि आश्वासन के अनुरूप डॉ. आंबेडकर की फोटो नहीं लगवाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अविनाश कुमार, त्रिभुवन वर्मा, आदित्य यादव, विकास यादव, अभय पटेल, सुनील कन्नौजिया आदि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि छात्र नेताओं को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed