{"_id":"6326169c2097555eb763e3a0","slug":"worship-of-dev-shilpi-vishwakarma-maharajganj-news-gkp4508525120","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में हुआ देव शिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में हुआ देव शिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी में विश्वकर्मा पूजन करते कर्मी।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
जनपद में हुआ देव शिल्पी विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन
सजाई गईं झांकियां, कारखाना व गैराजों में हवन-यज्ञ कर प्रसाद का हुआ वितरण
धार्मिक मान्यता के अनुसार, संसार के पहले इंजीनियर और वास्तुकार कहे जाते हैं भगवान विश्वकर्मा
महराजगंज। जिले के विभिन्न जगहों पर हर्षोल्लास के साथ देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन हुआ। प्रमुख चौक चौराहे पर जहां झांकियां सजाकर भक्तिभाव से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई वहीं, पंडाल बनाकर कारखानों व गैराजों में भी हवन यज्ञ कर प्रसाद का वितरण किया गया।
शहर में सोनार कल्याण समिति की ओर से एक मैरिज हाल में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन हुआ। भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धालुओं ने की। इस दौरान अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा, महामंत्रह विजय वर्मा, राजेश्वर, अजय कुमार आदि मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग, रोडवेज डिपो, विद्युत निगम कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की पूजा हुई। पिपरदेउरा गांव में भगवना विश्वकर्मा मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा की। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निर्वतमान जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के साथ कार्यकर्ताओं ने विश्वकर्मा जयंती मनाई। माना जाता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से रोजगार और व्यापार में तरक्की होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पी कहा जाता है। वे निर्माण एवं सृजन के देवता हैं। इनको संसार के पहले इंजीनियर और वास्तुकार भी कहे जाते हैं। जयंती के अवसर पर विशेष पूजा अर्चना के साथ शहर में कई कार्यक्रमों के आयोजन हुए।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षण संस्थान आईटीएम चेहरी में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संस्थान में वर्कशाप में पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के यांत्रिक अभियंत्रण विभाग के विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह, निदेशक डॉ. एसआर पांड़ेय, कार्यकारिणी निदेशक डॉ. संतोष कुमार, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डी के सिंह आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, रमा टेक्निकल कॉलेज में विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। डायरेक्टर मंतेष कुशवाहा ने कहा कि विश्वकर्मा का शाब्दिक अर्थ है। विश्व को कर्म की ओर प्रेरित करने वाला। कर्म ही जीवन की उपलब्धियों का बीज है। पंडित शिवम मणि त्रिपाठी ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान अर्चना मिश्रा, सानिया, नंदनी, आदित्य कुमार, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. बलराम शर्मा व इंद्रा शर्मा ने विधि विधान से पूजन किया। पंडित कृष्णानंद मिश्र ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान डॉ. जयप्रकाश, डॉ. पुष्पा शर्मा, गौरी शर्मा, विजय शर्मा, शनि, अनूप, आलोक, मुकेश आदि मौजूद रहे। उमा इलेक्ट्रॉनिक इंस्टिट्यूट महराजगंज में डायरेक्टर राजेश लाल श्रीवास्तव ने विश्वकर्मा पूजन किया। भैसी राइस मिल पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ इस मौके पर शैलेंद्र, शिवेंद्र, रामरतन आदि मौजूद रहे।