फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Worn wires are being replaced, will provide relief from power cuts

Maharajganj News: बदले जा रहे जर्जर तार, बिजली कटौती से मिलेगी मुक्ति

Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Apr 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Worn wires are being replaced, will provide relief from power cuts
विशेष अनुरक्षण माह में शुरू की गई है कवायद, ढीले तारों को कसने के साथ रिपोर्ट दें रहे कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए इसके लिए विभाग ने जर्जर तारों को बदलने और ढीले हो चुके तारों को कसने का काम शुरू करवा दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं बढ़ी हैं, शहर में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो तो बिजली के तार कारण न बनें इसके लिए विभाग ने कवायद शुरू की है।
इन नगर पालिका के 25 वार्डों में इस, समस्या से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने का प्रयास हो रहा है कि बिजली का तार टूटकर न गिरने पाए अथवा स्पार्किंग की समस्या उत्पन्न न होने पाए। रविवार से एक सप्ताह तक अभियान हर दिन चलेगा। हर दिन की रिपोर्ट पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को भी भेजी जाएगी कि कितने मीटर तार बदले गये तथा किन वार्डों के ढीले तार कसे गए।
विज्ञापन

विशेष अनुरक्षण माह के अंतर्गत गर्मियों की तैयारियां बिजली विभाग ने अभियान चलाकर शुरू किया। इस दौरान सब स्टेशन और ट्रांसफाॅर्मरों का मेंटीनेंस किया जाएगा। एबीसी केबल, जंपर, सीटी, फीडरों को भी ठीक कराया जाएगा। कुछ ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के साथ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। पंखे और कूलर चलने लगे से ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन पर पड़ रहे लोड बढ़ गया है इसके लिए तार सहित अन्य व्यवस्था ठीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नगर निकाय में बिजनेस प्लान के तहत विशेष अनुरक्षण माह में लाइनों को सही करने, तार बदलने व कसने का काम शुरू करा दिया गया है। लोगों को गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके इसके लिए विभाग कृत संकल्पित है। प्रतिदिन कार्य की रिपोर्ट भी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को भेजी जा रही है।
वाईपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed