{"_id":"6a0396aec2997d386d0aca9c","slug":"world-nurses-day-celebrated-with-great-enthusiasm-in-mithora-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-177151-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मिठौरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मिठौरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस
विज्ञापन
मिठौरा। क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के अस्पताल परिसर में सोमवार को विश्व नर्स दिवस बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, बीपीएम नवनीत उपाध्याय, बीसीपीएम अवनीश पटेल सहित आशा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह ने स्टाफ नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार की प्रशंसा की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सें दिन-रात मेहनत कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम योगदान देती हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।