Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband and Wife Electrocuted While Removing Decorative Lights 16 Year-Old Daughter Critically Injured

महराजगंज: झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत; बेटी गंभीर

Tue, 17 Nov 2026 12:45 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 17 Nov 2026 12:45 PM IST
सार

महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में घर पर लगी झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 

विज्ञापन
Husband and Wife Electrocuted While Removing Decorative Lights 16 Year-Old Daughter Critically Injured
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर लगी झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।

विज्ञापन

हादसे में राम आधारे गौंड (40) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (38) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तीनों को तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी गोल्डी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव में मची चीख-पुखार
घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed