फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   worker farmer sitting on dharna

Maharajganj News: धरने पर बैठे मजदूर किसान संगठन के कार्यकर्ता

Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 22 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
worker farmer sitting on dharna
नौतनवां। भारतीय मजदूर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार से नौतनवां तहसील परिसर में पांच सूत्री मांगों को पूरा कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष खुशबुद्दीन खान ने बताया कि पांच सूत्री मांगों के समर्थन में घरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की महिला शाखा की जिलाध्यक्ष सुमन पांडेय के मकान में उनके ससुर ने ताला लगा दिया है। इससे वह फुटपाथ पर बच्चों के साथ रह रही हैं। उनके पति दिल्ली में नौकरी करते हैं। न्याय न मिलने पर संगठन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने महाव नदी का तटबंध पक्का कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान हर साल तटबंध टूटने से किसानों को भारी क्षति का सामना करना पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। खराब इंडिया मार्का हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाए। इस मौके पर सुनीता चौधरी, प्रवीण यादव, राजेश यादव, सुमन पांडेय, राजेंद्र चौधरी, राममिलन वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed