फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Worker falls to death after losing balance while working on the first floor of a school.

Maharajganj News: स्कूल की पहली मंजिल पर काम कर रहा मजदूर संतुलन बिगड़ने से गिरा, मौत

Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Worker falls to death after losing balance while working on the first floor of a school.
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लेदवा गांव में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसे में स्कूल में मजदूरी कर रहे 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लेदवा गांव निवासी सुकई गुप्ता गांव में ही मजदूर का काम करते थे। बृहस्पतिवार को वह गांव स्थित एक स्कूल की पहली मंजिल पर बाथरूम की दीवार जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान वह संतुलन खो बैठे और अचानक पहली मंजिल से नीचे सड़क पर जा गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन घायल सुकई गुप्ता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुकई गुप्ता अपने पीछे पत्नी अमरावती और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी सुमन (22) बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही है। बेटा अजय (19) कक्षा 12 में पढ़ता है जबकि छोटा बेटा विजय (14) कक्षा चार में अध्ययनरत है। परिवार के लोगों के मुताबिक सुकई ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। सिंदुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed