{"_id":"5d8d05e68ebc3e01557e6e37","slug":"worked-slow-in-pm-gramin-awas-plan-maharajganj-news-gkp32324051","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण निर्माण की गति सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण निर्माण की गति सुस्त
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का निर्माण सुस्त
लोग कर रहे शिकायत, नहीं सुन रहे अधिकारी
2576 लक्ष्य के सापेक्ष महज 51 आवास पूूरा हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के निर्माण की गति काफी सुस्त है। इस वर्ष मिले लक्ष्य को पूरा करने को लेकर कुछ खास तेजी नहीं दिख रही है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण पूरे नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा योजना के तहत चयन को लेकर भी लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। जिले में अभी तमाम लोग ऐसे हैं जो आवास के लिए अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण पूरा कराने के लिए सक्रियता बरतने का निर्देश दिया गया है।
जिले में इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत 2576 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है। लेकिन, अभी तक महज 51 आवास ही पूरा हो सका है। बृजमनगंज ब्लॉक में 151 के सापेक्ष 16 आवास बना है। धानी में 53 के सापेक्ष आठ, लक्ष्मीपुर में 335 के सापेक्ष महज एक आवास बना है। मिठौरा में 229 के सापेक्ष एक, नौतनवां में 477 के सापेक्ष तीन आवास बना है। निचलौल में 1044 के सापेक्ष छह आवास, पनियरा में 39 के सापेक्ष 12, फरेंदा में 100 के सापेक्ष चार, घुघली में दो, महराजगंज में 33, परतावल में 57 एवं सिसवां ब्लॉक में 65 आवास बनाने का लक्ष्य है। लेकिन, हैरत की बात है कि इन ब्लॉकों में चयनित लाभार्थियों का आवास बन नहीं पाया। आवास निर्माण के लिए विकास विभाग की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने का निर्देश है। लेकिन इसका जरा भी असर नहीं है। घुघली ब्लॉक के मटकोपा निवासी चिखुरी ने बताया कि आवास के लिए अधिकारियों से कई बार शिकायत की। लेकिन, सभी आश्वासन देकर खामोश हो गए। गांव में तमाम लोगों को आवास मिल गया है। लेकिन मेरा घर बरसात गिरने के बाद भी योजना के तहत नहीं बन सका। जबकि, ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों से शिकायत की। लेकिन, किसी ने समस्या पर ध्यान नहीं दिया। हरखा प्यास गांव के रहने वाले श्रवण सहानी ने बताया कि अपात्रों को आवास मिल रहा है। लेकिन, मुझे अभी तक आवास नहीं मिला है। सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के साथ ही निर्माण में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है।