{"_id":"6af77f36062fa1d43b08369a","slug":"make-arrangements-for-security-mobile-toilets-and-clean-drinking-water-at-the-ghats-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1517611-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: घाटों पर सुरक्षा, मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल कर करें इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: घाटों पर सुरक्षा, मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल कर करें इंतजाम
Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने पुलिस उपमहानिरीक्षक एस चन्नप्पा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ के साथ घाटों का जायजा लिया। गुरु गोरक्षघाट, रामघाट और नौका विहार स्थित छठ घाटों पर सुरक्षा व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी घाटों और संपर्क मार्गों की निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। चूना छिड़काव, मोबाइल शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के निर्देश दिए। महिलाओं के लिए पर्याप्त संख्या में अस्थाई वस्त्र बदलने के कमरे बनाने को भी कहा। पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। राप्ती नदी और रामगढ़ताल के किनारों पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। गहरे पानी में संकेतक लगाने और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात की जाएंगी। भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात के लिए प्रभावी मार्ग परिवर्तन व पार्किंग योजना लागू होगी।
सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से करें निगरानी
छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कमिश्नर ने सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निरंतर निगरानी के निर्देश दिए। कहा कि गोताखोर और जल पुलिस की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगी। बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि सभी घाटों पर पर्याप्त हाई-मास्ट रोशनी लगाएं। जनरेटर से बिजली आपूर्ति का विकल्प भी तैयार रखने को कहा और सभी ढीले या झूलते बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए।