{"_id":"6af77edc36d9a2756305ceac","slug":"four-convicts-sentenced-to-life-imprisonment-in-the-murder-case-of-student-leader-saurabh-pandey-maharajganj-news-c-7-gkp1062-1517562-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: छात्रनेता सौरभ पांडेय की हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: छात्रनेता सौरभ पांडेय की हत्या के मामले में चार दोषियों को उम्रकैद
Sat, 14 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट क्षेत्र में एसएसपी आवास के पास वर्ष 2017 में हुई छात्रनेता सौरभ पांडेय की हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 74 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से यह सजा हुई है।
अपराधियों में सुनील यादव और विक्की उर्फ विकास निवासी खोआ मंडी, थाना कैंट, महेंद्र यादव निवासी सिंहापार सातवां टोला, सहजनवा और वैभव सिंह निवासी ककराखोर, बेलीपार शामिल हैं। इनके खिलाफ कैंट थाने में वर्ष 2017 में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपियों पर मारपीट, बलवा, हत्या और आयुध अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई थी।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाने के पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल ने मामले की प्रभावी पैरवी की। इसके फलस्वरूप एएसजे और ईसी एक्ट न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराया है।