फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women were encouraged to be aware of incidents and events.

Maharajganj News: महिलाओं को वारदातों-घटनाओं से जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया

Mon, 01 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Women were encouraged to be aware of incidents and events.
महिलाओं को सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
विज्ञापन

14 स्थानों पर हुआ बहू-बेटी सम्मेलन, 557 महिलाएं हुईं शामिल
संतकबीरनगर। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के तहत रविवार को जिले में 14 स्थानों पर बहू-बेटी सम्मेलन एवं महिला सशक्तीकरण चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 557 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिले के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने विभिन्न गांवों और कस्बों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं को अपने साथ होने वाली वारदातों, घटनाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के धमैचा, कादीपुर और कबीर चौराहा, महिला थाना क्षेत्र के कांशीराम आवास औद्योगिक क्षेत्र, दुधारा के कोइल्सा व सेहुड़ा, महुली के हरिहरपुर, बखिरा के शनिचरा मोहल्ला, बेलहरकला के बनेठू तथा धर्मसिंहवा क्षेत्र के कसया, मेहंदूपार, जखनिया और सेवाईचपार समेत विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और मातृ शक्ति को संबल योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीमों ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपनी समस्याओं को खुलकर रखने का अवसर मिला है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और पुलिस के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है। महिलाओं ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed