फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women of the group will make cow dung cakes

Maharajganj News: उपले बनाएंगी समूह की महिलाएं

Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 08 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Women of the group will make cow dung cakes
महराजगंज। होलिका दहन में पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र के माध्यम से गोशाला में उपलों का निर्माण कार्य समूह की महिलाओं से कराते हुए आय सृजन के लिए आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद के समस्त बीडीओ के लिए जारी निर्देश पत्र में कहा गया है कि होली में होलिका दहन की पुरातन परंपरा है। इसमें लकड़ी बड़ी मात्रा में जलाई जाती है, लेकिन इससे पर्यावरण और वृक्षों को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में लकड़ी के स्थान पर होलिका दहन में उपलों का प्रयोग करने के लिए होलिका दहन समितियों को तैयार किया जाए। जनपद के 882 ग्राम पंचायतों में 1000 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन होता है।
विज्ञापन

इसलिए खंड विकास अधिकारी अपने यहां की आजीविका समूह की महिलाओं से गोशाला में उपलों का निर्माण कराते हुए समितियों को बिक्री कराएं। यह आय सृजन के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था बन सकती है साथ ही पर्यावरण पर प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। सभी विकास खंडों में बेसहारा पशुओं के लिए अस्थायी गोशाला बनी हुई है जहां से पर्याप्त गोबर उपयोग में लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed