फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women kept fast for unbroken marriage, crowd seen in temples

Maharajganj News: अखंड सुहाग के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों में दिखी भीड़

Fri, 06 Sep 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 06 Sep 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Women kept fast for unbroken marriage, crowd seen in temples
महराजगंज। अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने हरतालिका तीज का व्रत रखा। पूरे दिन बिना अन्न जल के उपवास रखते हुए भगवान शिव माता पार्वती की उपासना करते हुए पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। अविवाहित कन्याओं ने भी मनचाहा वर पाने के लिए व्रत रखते हुए पूजन कर आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म में हरतालिका तीज महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। पौराणिक आख्यानों में वर्णित है कि सर्वप्रथम माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए इस व्रत कौन रखा था। तभी से इस दिन पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं के निर्जला व्रत रखने का क्रम प्रारंभ हुआ। इस व्रत को लेकर घरों में तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं।
विज्ञापन

घरों की सफाई के बाद महिलाएं साड़ी, आभूषण व सौंदर्य प्रसाधनों की खरीद में बृहस्पतिवार तक जुटी रहीं। साड़ियों के रंग से मिलती चूड़ियां व लिपस्टिक की खरीदारी खूब हुई। शुक्रवार को सूर्योदय से पूर्व लगभग सुबह तीन बजे महिलाओं ने दही-चूड़ा, फल व मिष्ठान खा कर जलपान किया तथा घर के अन्य सदस्यों में भी उक्त सामग्री प्रसाद के रूप में वितरित की गई। सूर्योदय के बाद व्रती महिलाओं ने स्नान के उपरांत श्रृंगार कर भगवान शिव का पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत रखने वाली महिलाओं के आवागमन से जिला मुख्यालय के मंदिरों में भी चहल पहल रही। दुर्गा मंदिर, श्याम मंदिर, इटहिया शिव मंदिर, लेहड़ा देवी मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने दर्शन पूजन कर पति के लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। घर के बड़े बुजुर्गों से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं ने घर पर व्रत से जुड़ी कथा का श्रवण करने के साथ-साथ भगवान के नाम का कीर्तन करते हुए रात्रि जागरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed