फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women found in senceless condition -may be rape

अचेतावस्था में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 10 Sep 2021 06:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Women found in senceless condition -may be rape
अचेतावस्था में मिली महिला, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के परतावल टोला देवीपुर नहर के पास शुक्रवार की दोपहर एक 35 वर्षीय महिला अचेतावस्था में मिली। स्थानीय लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को सीएचसी परतावल पहुंचाया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। घटना वाले स्थान पर शराब की शीशियां पड़ी थीं। सीएचसी परतावल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जिले के एक गांव की रहने वाली महिला शुक्रवार सुबह 8 बजे वह दवा लेने सुधियानी गई थी। उसके बाद वह कैसे देवीपुर पहुंच गई उसे पता भी नहीं चला। दोपहर लगभग 12.30 बजे श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के देवीपुर नहर पुल के पास वह अचेतावस्था में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। होश आने पर उसने अपना नाम पता बताया। इलाज के बाद जांच के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। महिला की मां ने बताया कि पीड़िता का उसके भसुर से आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। शुक्रवार को भी जब वह घर से निकली तो उसका भसुर पीछा करना शुरू कर दिया। पीड़िता का पति ट्रक चालक है जो अक्सर बाहर रहता है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर मामला स्पष्ट होगा। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलता है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed