{"_id":"6138fe598ebc3e0b132f3fcd","slug":"women-died-in-hospitel-road-jam-maharajganj-news-gkp4084458148","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम
विज्ञापन

महराजगंज। नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती मुजहना की महिला मिथिलेश पांडेय (35) की बुधवार की शाम को मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल पर हंगामा कर दिया तथा अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया।
मुजहना की रहने वाली मिथिलेश को मंगलवार को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने हर्ट में परेशानी बताकर इलाज शुरू करने की बात कही। मरीज की बुधवार की शाम मौत हो गई। परिजन प्रमोद पांडेय, सोनू पांडेय आदि का कहना था कि अस्पताल के जिम्मेदारों द्वारा इलाज में गंभीरता नहीं दिखाई गई जिससे मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत से आक्रोशित परिजनों ने अन्य लोगों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने लगे। सूचना पर यातायात निरीक्षक जय नरायन यादव, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तथा परिजनों को हटाकर सर्विस लेन पर ले गए। नाराज परिजनों ने अस्पताल संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्विस लेन पर बैठ गए जिन्हें पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझा कर शांत कराया। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जाम की वजह से बढ़ी राहगीरों की परेशानी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगने की वजह से राहगीरों की समस्या बढ़ गई। आंधे घंटे से अधिक समय तक लोग जाम की वजह से परेशान रहे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद उनकी समस्या दूर हुई।