फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women created ruckus after being refused diesel in gallons

Maharajganj News: गैलन में डीजल देने से मना करने पर महिलाओं किया हंगामा

Sat, 30 May 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Women created ruckus after being refused diesel in gallons
बैरवा बनकटवा के मणि चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लगी कतार। 
बैरवा बनकटवा के मणि चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर महिलाओं ने एक घंटे तक किया हंगामा
विज्ञापन

आदेश का हवाला देते हुए पंप संचालक ने गैलन में तेल देने से कर दिया था मना, एसडीएम ने शांत कराया मामला

नौतनवा। गैलन में डीजल नहीं मिलने से किसानों में आक्रोश है। शुक्रवार को गैलन लेकर डीजल लेने आईं महिला किसानों ने बैरवा बनकटवा के मणि चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर हंगामा कर दिया। इसके बाद पंप संचालक ने डीजल वितरण बंद कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाकर मामला शांत कराया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ हंगामा 11 बजे तक जारी रहा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भी गैलन में तेल नहीं मिलने पर किसानों ने हंगामा करते हुए सिसवां में जाम लगा दिया था।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बैरवा बनकटवा के मणि चौराहे पर स्थित पेट्रोल पंप पर गैलन लेकर भारी संख्या में पुरुष और महिला किसान पहुंच गए। गैलन में डीजल न देने के आदेश का हवाला देते हुए पेट्रोल पंप संचालक ने किसानों को डीजल देने से मना कर दिया। जबकि ट्रैक्टर में डीजल दिया जा रहा था। इसका विरोध करते हुए महिलाएं हंगामा करने लगीं और ट्रैक्टर में डीजल भरने का विरोध करने लगीं। महिलाओं का आरोप है कि वे 15 दिनों से पेट्रोल पंप का चक्कर लगा रही हैं, मगर उन्हें डीजल नहीं मिल पा रहा है। वहीं ट्रैक्टर लेकर आने वालों को डीजल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हंगामे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थित हो गई। इसके बाद पंप संचालक ने डीजल वितरण बंद कर दिया। इसी बीच दो किसान पंपसेट मशीन लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। उसमें डीजल देने की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना पाकर उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद, नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक हर्षवर्धन श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इसके बाद सोसायटी कॉर्ड पर लोगों में डीजल वितरण शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने बताया कि जिन किसानों के पास खतौनी और सोसायटी कॉर्ड
है, उन्हें डीजल दिया जाएगा, जिनके पास नहीं है, वे सोसायटी कॉर्ड बनवा लें क्योंकि कॉर्ड पर डीजल देने की इंट्री जाएगी।
पंपिंग सेट लेकर पहुंचे किसान
गैलन में तेल न मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसको लेकर लोगों में नाराजगी भी दिखी। बैरवा बनकटवा टोला मफिया की महिला किसान मैमून निशा तथा रामनगर गांव के किसान आदित्य पंपिंगसेट लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गए तो एसडीएम ने उन्हें डीजल दिलवाया।
डीजल न मिलने पर किसानों ने दर्द बयां किया



मुझे 10 लीटर डीजल की आवश्यकता है। धान की नर्सरी डालनी है। आठ दिन से परेशान हूं, मगर डीजल नहीं मिल रहा है। अगर डीजल नहीं मिला तो नर्सरी कैसे डालूंगी।
-राजकुमारी, चकदह टोला मरचहवा
........................
तीन बजे रात से तेल लेने के लिए लाइन में लगी हूं। धान की नर्सरी डालनी है। डीजल नहीं मिलेगा तो धान की नर्सरी कैसे डालूंगी। धान की फसल नहीं होगी तो खाने के लाले पड़ जाएंगे।

-चनिता, मगरभौली
.....................
10 दिन से डीजल के लिए परेशान हूं। मगर तेल नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समझ में नहीं आ रहा क्या करूं।
-गीता, रामनगर
................
15 किलोमीटर दूर से डीजल लेने के लिए आई हूं। 10 लीटर की आवश्यकता थी, मगर पांच लीटर डीजल ही मिल पाया। जिम्मेदारों को चाहिए कि कम से कम 10 लीटर डीजल किसानों को दिया जाए।
-चमेली, दशरथपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed