फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Women coming forward to get driving license

Maharajganj News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में आगे आ रही महिलाएं

Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Women coming forward to get driving license
महराजगंज। सड़कों पर वाहन चलाने का सही तरीका हो तो आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। विभाग की ओर से लगातार प्रयास के बाद महिलाओं में जागरुकता आई है। अब हर साल इस लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 527 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया वहीं वर्ष 2025 में इसकी संख्या बढ़कर 724 हो गई।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में 38875 पुरुष लाइसेंस बने थे। इस वर्ष 527 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया था। वहीं वर्ष 2023 में कुल 31789 पुरुष लाइसेंस बने वहीं 443 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया। वहीं वर्ष 2024 में 33326 पुरुष लाइसेंस बने वहीं 552 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया। वहीं वर्ष 2025 में 54655 लोगों ने लाइसेंस बनवाया इस वर्ष सबसे अधिक 724 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों का असर दिखाई देने लगा है। आरआई आरडी प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को समय समय पर कैंप लगाकर जागरूक किया जाता है। इसका असर यही है कि हर साल महिलाए लाइसेंस बनवाने के लिए आ रही है। हर साल इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed