{"_id":"62cea95510ee1b681b31481a","slug":"women-bathe-sadar-mla-with-mud-to-make-it-rain-in-maharajganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या ऐसा भी हो सकता है: पानी से परेशान होकर लोगों ने भाजपा विधायक को कीचड़ से नहलाया, बोले- ये है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या ऐसा भी हो सकता है: पानी से परेशान होकर लोगों ने भाजपा विधायक को कीचड़ से नहलाया, बोले- ये है जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:53 AM IST
सार
नगर के पिपरदेउरा की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला दिया। महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और बारिश होगी।
विज्ञापन
1 of 5
महराजगंज में बारिश करवाने के लिए महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महराजगंज जिले में बारिश न होने से किसान परेशान हैं। मान्यता है कि किसी व्यक्ति के ऊपर कीचड़ फेंकने से या उसे नहलाने से इंद्र भगवान खुश होते हैं और बारिश कराते हैं। नगर के पिपरदेउरा की महिलाओं ने सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को मंगलवार रात कीचड़ से नहला दिया। महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और बारिश होगी।
2 of 5
महराजगंज में बारिश करवाने के लिए महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया।
- फोटो : अमर उजाला।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी में सभी लोग परेशान हैं। बारिश न होने के कारण धान रोपाई नहीं हो पा रही है। पुरानी परंपरा रही है कि कीचड़ से किसी को नहलाने पर इंद्र भगवान खुश हो जाएंगे और बारिश होगी। इस अवसर पर सभासद सिनोद कुमार, गोपाल शर्मा, हरी सिंह आदि मौजूद रहे।
3 of 5
महराजगंज में बारिश करवाने के लिए महिलाओं ने विधायक को कीचड़ से नहलाया।
- फोटो : अमर उजाला।
महिलाओं ने आजमाया टोटका
बता दें कि कि बरसात न होने से धान की पौध सूख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। कुछ किसानों ने पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई शुरू कर दी है। कहीं-कहीं इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ, कीर्तन किया जा रहा है। इसके साथ ही कई लोगों की ओर से टोटके आजमाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बारिश होने के लिए सदर विधायक को कीचड़ से नहलाया
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार रात को पिपरदेउरा कस्बे में महिलाएं सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के शरीर पर कीचड़ पोतकर उन्हें पानी से नहलाया। उनका मानना है कि ऐसा करने से बारिश होगी। यह नजारा देखकर हर कोई हैरान हो गया था। लोगों को एक बार किसी अनहोनी की आशंका हुई, लेकिन जब उन्हें इसके बारे में पता चला तो वे मुस्कुराते हुए चले गए।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश होने के लिए सदर विधायक को कीचड़ से नहलाया
- फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज में मौसम की बेरूखी से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। धान की रोपाई सूखने से किसान परेशान हैं, खेत में लगी पूंजी बर्बाद होने के कगार है। खेत को सूखने से बचाने के लिए किसान पंपिंगसेट से खेत की सिंचाई करने को विवश हैं। नहरों की हालत यह है कि पानी होने पर भी खेत पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही रही है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।