फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman's body found hanging after a dispute with husband

Maharajganj News: पति से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला महिला का शव

Mon, 23 Feb 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging after a dispute with husband
विवाद के बाद खाना खाकर अलग-अलग सो गए थे पति-पत्नी
विज्ञापन

कमरे में मचान बनाकर रखे गए बांस में लगा हुआ था फंदा
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव नरायणपुर निवासी ऊषा देवी का शव शनिवार की रात फंदे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासिनी ऊषा देवी (38) का रात में पति मोहन से किसी बात को लेकर बात विवाद हो गया। दोनों खाना खाकर अलग-अलग सोने चले गए। महिला जिस कमरे में सोई थी। उसमें ऊपर मचान बनाकर बांस और अन्य सामान रखे गए थे। महिला ने बांस में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पति ने उठकर देखा तो पत्नी उषा का शव फंदे से लटका मिला। शव देखते ही उसने शोर मचाया। कुछ देर बाद ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक के साथ ही तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। ऊषा के 20 व 16 वर्ष के दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed