{"_id":"66c7c737be067e67a90d6515","slug":"woman-lost-30-thousand-due-to-part-time-job-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129531-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पार्ट टाइम नौकरी के चक्कर में महिला ने गंवाए 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पार्ट टाइम नौकरी के चक्कर में महिला ने गंवाए 30 हजार
Fri, 23 Aug 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर की एक महिला पार्ट टाइम नौकरी के चक्कर में साइबर ठगों की शिकार हो गई। साइबर अपराधियों ने नौकरी का झांसा देकर महिला से 30 हजार रुपये ठग लिया। पीड़िता की तहरीर पर साइबर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, पांच दिन पहले शहर निवासी एक महिला के मोबाइल पर जॉब से संबंधित लिंक आया। महिला ने लिंक पर क्लिक किया तो उससे कई जानकारी मांगी गई। डिटेल भरते ही एक फोन आया। उसने बोला कि आपके मोबाइल पर एक नंबर आया है उसे बता दीजिए। महिला ने जैसे ही नंबर बताया उसके खाते से 30 हजार रुपये कट गए। महिला ने जब उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह बंद बता रहा था।
अनजान लिंक पर न करें क्लिक : निचलौल क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार कुमार सिंह ने नौकरी के नाम पर हो रही जालसाजी से बचने के लिए किसी भी ईमेल या मैसेज के द्वारा आए अनजान लिंक पर क्लिक ना करें। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड केवल अधिकृत वेबसाइट पर ही दें। किसी कंपनी के नाम से मिलती जुलती ईमेल आईडी पर रिप्लाई करने से पहले उस कंपनी के बारे में जानकारी कर लें। कांटेक्ट सेक्शन में जाकर सही ईमेल आईडी देखें। किसी भी जॉब ऑफर के लालच में अपनी कोई फाइनेंसियल जानकारी न दें। यह भी देखें, कहीं आपको आपकी योग्यता से बहुत अधिक सैलरी तो ऑफर नहीं हो रही है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट, बैंक अकाउंट, ईमेल अकाउंट को ड्यूल फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित रखें।