{"_id":"61238f158ebc3e79be1b652f","slug":"woman-jumps-in-river-with-child-maharajganj-news-gkp4064385124","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बच्चे के साथ नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बच्चे के साथ नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। त्रिमुहानी नदी के पुल से सोमवार को महिला ने बच्चे के साथ नदी में छलांग लगा दी। यह देख आसपास के लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। गोताखोर महिला व बच्चे की तलाश में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार दिन में करीब तीन बजे एक महिला बच्चे के साथ त्रिमुहानी नदी के पुल पर पहुंची। कुछ देर इधर-उधर देखने के बाद चप्पल निकाल कर पुल पर चढ़ गई। कपड़े की सहायता से बच्चे को कमर में बांध कर नदी में छलांग लगा दी। यह देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग जुट गए। ग्रामीणों ने जाल डालकर महिला व बच्चे को खोजने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फरेंदा व सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि घटना क्षेत्र सदर कोतवाली क्षेत्र का है। सदर कोतवाल मनीष सिंह ने महिला को तलाश करने की पुष्टि की।