{"_id":"6ae3b4796908ac978104eebc","slug":"this-facility-will-directly-benefit-villagers-who-travel-in-private-vehicles-such-as-cars-and-jeeps-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188186-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टोल प्लाजा के समीपवर्ती गांवों के लिए रियायती टोल पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टोल प्लाजा के समीपवर्ती गांवों के लिए रियायती टोल पास
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्थानीय निजी वाहन स्वामियों को बड़ी राहत दी है। चंडीथान टोल प्लाजा को मिले पत्र के मुताबिक, प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले ग्रामीण लोगों के लिए रियायती दर पर वार्षिक पास की सुविधा एक नवंबर से शुरू होने जा रही है।
इस सुविधा से कार, जीप जैसे निजी वाहनों से चलने वाले ग्रामीणों को सीधा फायदा मिलेगा। नए आदेश के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग वार्षिक शुल्क तय किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीण वाहन स्वामियों को वार्षिक पास के लिए 1,500 रुपये देने होंगे, जबकि नगर पालिका या शहरी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर यह शुल्क 3,000 रुपये वार्षिक होगा।
वर्तमान व्यवस्था में स्थानीय लोगों को मासिक पास के लिए 360 रुपये और वार्षिक पास के लिए 4,320 रुपये चुकाने पड़ते हैं। ऐसे में नई दरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को करीब तीन हजार रुपये तक की बचत होगी।