{"_id":"69dff79af7e2c661640bb673","slug":"woman-injured-in-car-accident-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175411-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कार की टक्कर से घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कार की टक्कर से घायल महिला की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदरपुर गांव में सोमवार को हुआ था हादसा
परतावल। गोरखपुर मार्ग पर मोहम्मदपुर गांव के सामने सोमवार को कार की चपेट में आकर घायल हुई महिला की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र की ग्रामसभा रामपुर बल्डीहा निवासी सोनू (22) सोमवार को बाइक से अपनी मां रमावती (50) का इलाज कराने गोरखपुर गया था। वापस आते समय मोहम्मदपुर गांव के सामने एक कार ने उन्हें ठोकर मार दिया, जिसमें मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को इलाज के दौरान रमावती की मौत हो गई। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।