{"_id":"6817b82811fb229f69068967","slug":"woman-injured-in-assault-dies-attempt-to-bury-body-at-accuseds-door-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-148423-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मारपीट में घायल महिला की मौत, आरोपी के दरवाजे पर शव दफनाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मारपीट में घायल महिला की मौत, आरोपी के दरवाजे पर शव दफनाने की कोशिश
Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 05 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के तरकुलहिया टोला पर भूमि विवाद में घायल महिला की मौत हो गई। परिजनों ने रविवार को शव आरोपी के घर के सामने दफनाने की कोशिश की, इससे हंगामा हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।
जानकारी के अनुसार, गांव की मनरावती देवी की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पूर्व मारपीट में लगी चोट के कारण मौत हुई है। जमीनी विवाद को लेकर 10 माह पूर्व उसके पटीदार ने मारपीट कर मनरावती को घायल कर दिया था। इससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हो गया था।
परिजनों का आरोप है कि मारपीट में लगी चोट के कारण घाव कैंसर में तब्दील हो गया। इस कारण उसे कैंसर हो गया। उसका इलाज हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की शाम उनकी मौत हो गई। परिजन शव को गांव पर लाए और आरोपी के घर पर दफनाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
इसके बदले आरोपी खेत बैनामा करें तब अंतिम संस्कार होगा। मनरावती की बेटी प्रमिला व बेटे राजकुमार का आरोप है की मारपीट की घटना के बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, मारपीट में पहले के मामले में केस दर्ज किया गया था।
आरोप को लेकर तहरीर देंगे तो जांच-पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस को तैनात कर दिया गया है।