फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman found hanging from noose

फंदे से लटकती मिली महिला

Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
 पनियरा थानाक्षेत्र के बड़वार निवासी एकता सिंह का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। रोज की तरह एकता का घर के लोग आवाज लगाए तो कमरे से कोई आवाज नहीं आई। अंदर जाकर देखे तो वह अपने दुपट्टे से पंखा से लटक रही थी। घर वालों के शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग एकत्र हो गए। घटना की जानकारी के बाद कुछ घंटे बाद मृतका के भाई व  घर वाले पहुंच गए। मृतका के पिता शिवनाथ सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर ने बताया कि वह अपने लड़की की शादी तीन साल पहले दुर्गा सहाय सिंह से किया था। शादी के बाद से ही उसके घर वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मृतका के भाई ने पति समेत सभी घरों वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही तो गांव वालों ने हंगामा कर दिया। गांव वालों  का कहना था कि पति के अलावा और किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो लाश नहीं  ले जाने देंगे। आधा घंटे के हंगामा के बाद गांव वाले माने। मृतका के भाई  माधव सिंह के तहरीर पर पति दुर्गा सहाय सिंह व भाई रघुपति सहाय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ का कहना है कि दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed