{"_id":"6a554863ae73725115024cde","slug":"woman-dies-of-electric-shock-while-plugging-in-a-fan-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181187-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के दुबौली गांव में रविवार की दोपहर करंट लगने से 44 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।
जानकारी के अनुसार, दुबौली गांव निवासी हरिकेश की पत्नी प्रमिला (44) रविवार दोपहर अपने घर के कमरे में पंखा चलाने गई थीं। इसी दौरान उन्होंने जैसे ही टेबल पंखे का तार बिजली के प्लग में लगाया, वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजनों ने शोर सुनकर उन्हें तत्काल बचाने का प्रयास किया और इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि महिला की करंट लगने से मौत की सूचना प्राप्त हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।