फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman dies after being hit by a speeding car

Maharajganj News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौत

Mon, 24 Nov 2025 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a speeding car
मृतक पूनम यादव के रोते बिलखते परिजन। 
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में रविवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता महेंद्र यादव की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन

दुर्घटना के समय गोरखपुर–महराजगंज मुख्य मार्ग पर बसहिया खुर्द गांव के पास पूनम यादव (35) सड़क किनारे खड़ी थीं। गोरखपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूनम गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर कार का टायर फट जाने से उसकी गाड़ी रुक गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक को दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार व चालक को कब्जे में ले लिया। मृतका पूनम यादव के पति चैतू यादव सऊदी अरब में काम करते हैं। पूनम घर पर अपने दो बच्चों आर्यन 14 और आर्यश 10 के साथ रहती थीं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दोनों बच्चे मां की मौत से बेसुध रो रहे हैं। गांव में मातम का माहौल है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed