फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Woman critical after being electrocuted

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से झुलसी महिला की हालत गंभीर

Fri, 15 May 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Woman critical after being electrocuted
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा सेमरा में बृहस्पतिवार की दोपहर विद्युत स्पर्शघात से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल महिला को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सेमरा निवासी सावित्री देवी (50 वर्ष) पत्नी इंद्रजीत अपने घर में रखा सामान खोज रही थीं। इसी दौरान घर में रखी टिन की डेहरी में अचानक उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही महिला जोरदार झटके के साथ अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह बिजली के संपर्क से अलग कर महिला को संभाला। परिजन घायल महिला को तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि घर के भीतर विद्युत तारों में कहीं खराबी होने के कारण टिन की डेहरी में करंट उतर आया था। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि महिला को गंभीर विद्युत स्पर्शघात लगा है, जिसके चलते उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed